1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में कोरोना का कहर जारी : एक दिन में मिले 23 मरीज

कानपुर में कोरोना का कहर जारी : एक दिन में मिले 23 मरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर में कोरोना का कहर जारी : एक दिन में मिले 23 मरीज

{ इब्ने हसन की रिपोर्ट }

कानपुर में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आपको बता दे कि देर रात जारी हुई रिपोर्ट में एक साथ 23 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इन नए 23 मरीजों के साथ कानपुर जनपद में कुल रोगियों की संख्या अब 582 हो गयी है। कानपुर में अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों का संख्या 343 है।

कानपुर में कुल एक्टिव केस 217 है वही आज 4 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक 22 लोगो की मौत हो चुकी है।

आज के नए केस बर्रा 2 , बाबू पुरवा , नौबस्ता , ग्वालटोली , फत्तेपुर , ककवन , काकादेव , लक्ष्मी पुरवा , शिवनगर , कश्यपनगर , मीरपुर कैंट नरियल बाजार , जूही और हनुमंत बिहार के है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...