1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सभी 75 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना : प्रदेश में 9 हजार के पार हुए पॉजिटिव केस

सभी 75 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना : प्रदेश में 9 हजार के पार हुए पॉजिटिव केस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सभी 75 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना : प्रदेश में 9 हजार के पार हुए पॉजिटिव केस

कोरोना वायरस प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पैर पसार चुका है। गुरुवार को एक ही दिन में 371 नए कोरोना पॉजिटिव मिलें हैं।

आपको बता दे कि अब तक प्रदेश में 9237 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें 3548 एक्टिव केस हैं।

इसके अलावा 5439 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 250 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 45 आगरा और 31 मेरठ के हैं। 

उत्तरप्रदेश में अब तक कुल 3,30,663 सैम्पलों की जांच की गई है जिनमें 3,18, 562 जाँच रिपोर्ट निगेटिव व 9237 पॉजिटिव पायी गयी है।

23 मार्च तक प्रदेश में मात्र 1031 जांच की गई थी। इसके बाद 11 मई को 1 लाख व 22 मई को 2 लाख का आंकड़ा पार किया था।

इसके अलावा प्रदेश में 145653 लोगों ने ऑब्जर्वेशन की 28 दिन की समय सीमा पूरी की। प्रदेश में कुल 467878 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...