राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे की रफ्तार तेज हो चुकी है, बुधवार को भी 14 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इन मरीजों में तीन श्रमिक समेत महानगर स्थित फातिमा हास्पिटल की चार नर्सेस हैं, जिसकी वजह से अस्पताल को नये मरीजों की भर्ती पर रोक लगाते हुये, सैनेटाइज कराने के निर्देश दिये गये हैं।
वहीं अन्य मरीजों के अन्य चार अस्पतालों में इलाज कराने की वजह से चार अन्य अस्पतालों की यूनिटों को बंद करते हुये सैनेटाइज कराने के निर्देश दिये जा चुके हैं।
इसके अलावा केजीएमयू में जनपद बलरामपुर निवासी मरीज की कोरोना से मृत्यु हो गई है। होप मदर एन्ड चाइल्ड केयर। राधा स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, विवेकानंद की कुछ यूनिट और अवध हॉस्पिटल की कुछ यूनिट बंद की जायेगी।