अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर कहा है कि अमेरिका पर हमला किया गया हैं। व्हाइट हाउस में संवाददाओं से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, हमपर हमला हुआ है। यह एक हमला है। यह किसी भी तरह से केवल फ्लू नहीं है। किसी ने भी आज तक ऐसा नहीं देखा है, आखिरी बार ऐसा 1917 में हुआ था।
ट्रंप अमेरिका में हालात समान्य करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। अमेरिका में कोविड-19 से 47000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि साढ़े आठ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित है।
जब ट्रंप से सवाल किया कि लोगों को व्यापार की मदद के लिए प्रशासन अरब-खरब रूपये के प्रोत्साहन पैकेज दे रहा है ताकि उनकी मदद की जा सके इससे राष्ट्रीय ऋण बढ रहा है। ट्रंप ने इस पर जवाब दिया कि हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। क्या हमारे पास कोई विकल्प है? मै हमेशा सभी चीजों को लेकर चिंतित रहता हूं। हमें इस समस्या को ठीक करना है। ट्रंप ने कहा, हमने अपनी एयरलाइंस को बचाया है, कई कंपनियों को बचाया है।