देश की राजधानी में एक बार फिर कोरोना से हालात बिगड़ने लगे है। आपको बता दे कि दिल्ली में पिछले दो महीने से मरीजों की संख्या में कमी देखी गई थी लेकिन एक बार फिर अचानक से मरीजों की संख्या में तेजी देखी जा रही है।
इसी के चलते कल 72 दिनों के बाद रिकॉर्ड 3000 मरीज सामने आए है और एक बार फिर इन मरीजों की संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सामने आ रहे आकंड़ो के हिसाब से देखे तो 26 जून को 24 घंटे के भीतर 3460 केस सामने आये थे जिसके बाद रविवार 6 सितंबर को 24 घंटे में 3256 केस सामने आए हैं।
इसी के साथ राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,91,449 पर पहुंच गई है। एक्टिव केस की संख्या बीते 58 दिनों के उच्चतम स्तर पर है।
आपको बता दे कि इस वक्त दिल्ली में कोरोना के 20,909 एक्टिव केस हैं। इससे पहले 10 जुलाई को 21,146 एक्टिव केस थे।
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 29 मरीजों की मौत हुई है और मौत का कुल आंकड़ा 4567 हो गया है। पिछले 24 घन्टे में कोरोना से संक्रमित 2188 लोग ठीक हुए हैं, अब तक कुल 1,65,973 लोग ठीक हो चुके हैं।