1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में फूटा कोरोना बम : 13 और पॉजिटिव मिले,आंकड़ा सौ के पार

संभल में फूटा कोरोना बम : 13 और पॉजिटिव मिले,आंकड़ा सौ के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल में फूटा कोरोना बम : 13 और पॉजिटिव मिले,आंकड़ा सौ के पार

संभल जिले में शनिवार तक कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 88 थी। रविवार सुबह को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पॉजिटिव केसों की संख्या 92 हो गई।

इसके बाद दोपहर को एक बार फिर 9 लोगों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई तो अब जनपद संभल में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 101 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा.मनोज चौधरी ने बताया कि संभल के पंजू सराय निवासी युवक को कोरोना की पुष्टि हुई है।

युवक मुंबई से लौटकर आया था। रजपुरा के गवां की दो किशोरियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोनों किशोरियां दिल्ली से लौटी थीं।

बनियाखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी ग्रामीण दिल्ली से आया था। वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

13 नए कोरोना केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों से जानकारी लेकर हिस्ट्री तैयार करने का काम शुरु कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके कांटेक्ट को ट्रेस करने में जुट गईं। वहीं प्रशासन ने नए हॉट स्पॉट बनाने की प्रक्रिया शुरु करा दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...