{ मनीष शर्मा की रिपोर्ट }
बहराइच में करोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है अन्य प्रांतों से आए श्रमिकों में खासकर कोरोना के लक्षण देखे जा रहे हैं जिससे जनपद में लगातार करोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
कोरोना मरीज इस संख्या बढ़कर 71 हो गई है। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र के लोग मुंबई दिल्ली व अन्य शहरों से अपने जनपद में वापस आ रहे है।
इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में ज्यादातर वह मरीज हैं जो जनपद से बाहर काम करने वाले श्रमिक हैं जो इस समय अपने घर वापसी कर रहे हैं।
इनमें से अधिकांश दिल्ली व मुंबई से आए हैं जिनके अंदर कोरोना के सिम्टम्स पाए गए हैं। जिनकी थर्मल स्क्रीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।
लगातार पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने से एक तो जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ जनता में भी इसका भय साफ नजर आ रहा है।
ताजा स्थिति की बात करें तो जनपद में 71 कोरोना पॉजिटव मरीज अब तक पाए जा चुके हैं जिनमें से 31 मरीज की रिकवर होकर अपने घर जा चुके हैं वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हो गई है
प्रवासी मजदूरों के लगातार जिले में आने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी और कोरोना मरीजो के मिलने की संभावना है वही जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।