रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: भारत में बीते दिनों देश के सबसे बड़े स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर काफी उठापटक रही। वही भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। उसी को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने एक मज़ेदार पोस्ट किया है जिसे लेकर काफी रिएक्शंस भी आ रहे हैं।
दरअसल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में भारत का काफी ख़राब प्रदर्शन रहा, और भारतीय टीम के कप्तान बिना रन बनाये ही आउट हो गए। इसी को लेकर उत्तराखंड ने इसका बड़े अलग तरीके से इस्तेमाल किया है।
उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर ट्वीट में लिखा है, “हेलमेट लगाना ही काफ़ी नहीं है!
पूरे होशोहवास में गाड़ी चलाना ज़रूरी है, वरना कोहली की तरह आप भी ज़ीरो पर आउट हो सकते हैं। #INDvEND #ViratKohli”
https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1370385462846582784?s=20
उत्तराखंड पुलिस के इस पोस्ट पर हज़ारों लोगों ने कमेंट किया है, वहीं 6 हज़ार से ज्यादा रेट्वीटस, और 24 हज़ार से भी ज्यादा लाइक्स आये हैं।
उत्तराखंड पुलिस का मकसद लोगों को जागरूक करना है कि होशोवाज में ड्राइविंग करें। इस पोस्ट पर जहा लोगों ने इसं पसंद किया तो वहीं कई लोगों ने ये कप्तान का अपमान बताया।
Joote huye khet jesi pitch pe khila kr hra diya England ko or ghar ke sher ho liye
36 all out pe chhod kr bhaag aaya tha ye aapka so called captain— Dheerajpoply (@Dheerajpoply1) March 13, 2021
एक यूजर जय शुक्ला ने लिखा,” Dear @uttarakhandcops
वो आपके मोहल्ले का लड़का नहीं भारत का सबसे सफलतम कप्तान और बेहतरीन एथलीट है जिसके फ़िटनेस का 5% भी आपके पुलिस महकमे में नहीं दिखाई देगा। इस लिए दिशाहीन ट्रोल बनने के बजाय देश के सबसे सफ़ल खिलाड़ी का सम्मान कीजिए @imVkohli से सीखिए ख़ुद को क़ाबिल बनानाFolded hands