1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 15 दिसंबर के बाद शुरू होगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण

15 दिसंबर के बाद शुरू होगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
15 दिसंबर के बाद शुरू होगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण

15 दिसंबर के बाद शुरू होगा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण

राम मंदिर के लिए नींव रखने का कार्य यहां 15 दिसंबर के बाद शुरू होगा। वहीं लार्सन एंड टूर्बो, टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास, आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञ, अक्षरधाम मंदिर के वास्तुकार ब्रह्म विहारी स्वामी और राम मंदिर के वास्तुकारों में शामिल आशीष सोमपुरा बैठक में उपस्थित थे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के ट्रस्टी न्यासी अनिल मिश्रा ने बताया कि नींव रखने का कार्य 15 दिसंबर के बाद शुरू होगा और प्रथम चरण में बाहरी सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू होगा।

न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि के मुताबिक 67 एकड़ के राम जन्मभूमि परिसर के बाहरी क्षेत्र में न्यास स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय के तहत निर्माण कार्य करेगा।

मिश्रा और गिरि के अलावा, बैठक में निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, न्यास के सचिव चंपत राय और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह भी शामिल थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...