रिपोर्ट : प्रेम त्रिपाठी / मोहम्मद आबिद
देवरिया : उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और कृषि कानून को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध हो रहा है और इसली कड़ी में देवरिया जिले में बंद चीनी मिलों के प्रति सरकार की अनदेखी किए जाने के विरोध में देवरिया कांग्रेस किसान सम्मेलन करने जा रही है।

बतादें की कांग्रेस का यह सम्मेलन बैतालपुर चीनी मिल के जमीन पर आयोजित किया जाएगा और इसमें कांग्रेस के प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्वी जोन के किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुयश मणि ने बताया कि देवरिया जनपद कभी चीनी का कटोरा कहा जाता था।
देवरिया के साथ बगल के कुशीनगर जनपद में 8 चीनी मिलें हुआ करती थी परंतु पूर्ववर्ती सरकारों की किसान विरोधी गलत नीतियों के कारण आज सभी मिलें बंद पड़ी हुई हैं। गोरखपुर जनपद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद है इसके बगल में स्थित देवरिया जनपद के लिए सरकार का गन्ना किसान के प्रति सौतेलापन व्यावहार क्यों किया जा रहा है।
बतादें की मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के पिपराइच व मुंडेरवां में चीनी मिल को स्थापित कर दिया जिससे वहां के गन्ना किसानों की दुश्वारियां तो खत्म हो गईं पर देवरिया जिले में गन्ना किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः स्थापित किये जाने की मांग को लेकर हम बैतालपुर की सरजमीं से किसान सम्मेलन का आगाज करने जा रहे हैं।