रिपोर्ट : अनंत देव पांडेय / मोहम्मद आबिद
भदोही : देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है बतादें की आज बढ़ते दामों को लेकर भदोही जनपद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है घोड़ा बग्गी पर रसोई गैस सिलेंडर रखकर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापारिक केंद्र गोपीगंज में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर घूमघूम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबादी की और विरोध दर्ज कराया है। जहां एक ओर देश के कई राज्यों में विधान सभा के चुनाव होने हैं तो वहीं दूसरी ओर बढ़ती महंगाई को कांग्रेस पार्टी अब बड़ा मुद्दा बनाती दिख रही है और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़को पर उतर रहे है।
भदोही जनपद के गोपीगंज में कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है गोपीगंज में घोड़ा बग्गी लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे नगर में नारेबाजी करते हुए भ्रमण किए हैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी नेताओं ने जो वादा किया था उसको वह भूल गए है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा की जहां सरकार ने लोगों को राहत देने का वादा किया था लेकिन सरकार महंगाई को नहीं रोक पा रही है, डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं जिसकी वजह से जनता को आज भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।