1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस ने करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ किया खिलवाड़- नीलिमा शिंदे

कांग्रेस ने करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ किया खिलवाड़- नीलिमा शिंदे

शिवपुरी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हुई भाजपा की पत्रकार वार्ता। भाजपा महिला मोर्चा ने किया विशाल महिला जन आक्रोश सम्मेलन, निकाली विशाल जन आक्रोश रैली।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस ने करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ किया खिलवाड़- नीलिमा शिंदे

शिवपुरीः नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश सम्मेलन कर विशाल जन आक्रोश रैली निकाली। इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने देने से विपक्ष ने देश की करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ वह देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है।

महिला विरोधी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावित बनाने वाले 131 में संविधान संशोधन विधायक को रोक कर अपनी वास्तविक मानसिकता को उजागर कर दी है। श्रीमती शिंदे ने कहा की कांग्रेस डीएमके और उनके सहयोगियों ने इस बिल को रोककर महिलाओं के साथ खिलवाड़ किया है और कांग्रेस डीएमके टीएमसी समाजवादी पार्टी ने अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है। महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था जिसे राजनीतिक स्वार्थ के चलते रोक दिया। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीलिमा शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को शक्ति मानकर उन्हें सशक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है या केवल खाने तक सीमित नहीं है बल्कि करके भी दिखाया गया है देश की नारी अब मूक दर्शक नही हैं।

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का रहा है। उसने शाहबानो प्रकरण, तीन तलाक और अनुच्छेद 370 से प्रभावित कश्मीरी महिलाओं के अधिकार का विरोध किया। श्री जाटव ने कहा कि यह हर उस महिला का अपमान है जो वर्षों से अपने अधिकार का इंतजार कर रही थी। भारत के संविधान के अनुसार लोकसभा और विधानसभा में पुनर्गठन जनगणना के बाद परिसीमन आयोग द्वारा किया जाता है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव,जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत,नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा,डॉ रश्मि गुप्ता,दीपा बंसल महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे उपस्थित थी। संचालन श्रीमती शेलजा ने किया

शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...