1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भाजपा पर क्यू बरसे देखिए रिपोर्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भाजपा पर क्यू बरसे देखिए रिपोर्ट

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भाजपा पर क्यू बरसे देखिए रिपोर्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बुधवार को महोबा पहुंचे, जहां उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष और संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

कांग्रेस के स्थापना दिवस में ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति भी बैठक में बनाई गई। वहीं आगामी चुनाव में भी जीत दर्ज कराने को लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर महिला और किसान विरोधी होने का आरोप भी लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की 28 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस का झंडा फहराकर मनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और किसानों के लिए प्रदर्शन करने पर कांग्रेस के 7 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है।

वहीं साढ़े 6 हजार मुकदमें कांग्रेसियों पर दर्ज हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। हाथरस,गोंडा के बाद अब चित्रकूट में एक दलित बेटी के साथ दुष्कर्म की जघन्य वारदात हुई है।

पुलिस अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश में लगे रहते हैं। बीजेपी सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...