कांग्रेस पार्टी ने आज किसानों की बदहाली और बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर बीजेपी की नीतियों की न सिर्फ आलोचना की बल्कि पीएम मोदी को लेकर कई बड़े और गंभीर सवाल खड़े किये है।
आज इस बाबत कांग्रेस पार्टी की और से एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया है जिसमें इन सब बातों पर बिंदुवार लिखा गया है और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह के अकाउंट से इसे ट्वीट किया गया है।
आज कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला केंद्र सरकार से पूछा कि देश में हर दिन 38 बेरोजगार और 116 किसान आत्महत्या कर रहे हों तो पीएम मोदी सो कैसे पाते हैं ?
73 साल में पहली बार ‘अर्थव्यवस्था और आम आदमी’, दोनों की कमर तोड़ी
‘आर्थिक तबाही व वित्तीय आपातकाल’ में धकेल रहे हैं देश – धड़ाम गिरी GDP है इसका सबूत
‘नोटबंदी-जीएसटी-देशबंदी’ मास्टर स्ट्रोक नहीं, असल में हैं ‘डिज़ास्टर स्ट्रोक’
हमारा बयान-: pic.twitter.com/hV0THtmog6
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 3, 2020
सुरजेवाला ने कहा कि 6 साल से एक्ट ऑफ़ फ्रॉड से अर्थव्यवस्था चलाने वाले अब एक्ट ऑफ़ गॉड के सिर मत्थे मढना चाह रहे है।
जीडीपी की गिरावट आम लोगों को मारने जा रही है. लोगों का सरकार से, बैंक का सरकार से और सरकार का आरबीआई पर से भी विश्वास उठ चुका है।
उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री कोरोना, चीन, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, किसान की आत्महत्या आदि पर जवाबदेही से बचना चाह रहे हैं।