उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कांग्रेस पार्टी नजरअंदाज करती नजर आ रही है। कांग्रेस में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है और यही कारण है कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में कांग्रेस बिखरती नजर आ रही है।
कांग्रेस में अब गुटबाजी बड़े स्तर पर भी दिखनी शुरू हो गई है कि उत्तराखंड में पार्टी के कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेश राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को ही दरकिनार कर दिया जा रहा है। बता दें कि 26 फरवरी को कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड सरकार के खिलाफ लालटेन यात्रा निकाल रही है। जिसका नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को दरकिनार कर दिया है।
आलम यह है कि हरीश रावत इस लालटेन यात्रा का कहीं भी प्रचार करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। जब पार्टी में गुटबाजी और लालटेन यात्रा में उनके सामने ना आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट करना प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का कार्य बताकर अपना पीछा छुड़ा लिया। उन्होंने कहा कि लालटेन यात्रा के माध्यम से हम दिन में हर गली और मोहल्ला में जाकर विकास कार्य की तलाश करेंगे।