1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धान खरीद में हो रही धांधली के खिलाफ कांग्रेस का जमकर विरोध प्रदर्शन

धान खरीद में हो रही धांधली के खिलाफ कांग्रेस का जमकर विरोध प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धान खरीद में हो रही धांधली के खिलाफ कांग्रेस का जमकर विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर :शाहजहांपुर में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में धान खरीद के विरोध में जमकर प्रदर्शन हुआ।

इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

जहां पुलिस के रोकने पर कई जगह पर कार्यकर्ताओ के बीच पुलिस की नोकझोंक हुई। इस दौरान ब्रेरीकटिंग लगाए जाने पर गुस्साए कांग्रेसी वेयर कटिंग तोड़कर उग्र प्रदर्शन करने लगे।

जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रशाद ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में कहीं भी धान खरीद नहीं हो रही है।

 

 

वह दावा करते हैं कि कहीं भी किसी भी गांव में उन्हें दिखाई जाए, किसी भी किसान के धान की सरकार द्वारा नही खरीद हो रही हैं। जिससे किसान बहुत परेशान और लाचार है। सरकार के धान खरीद के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...