1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन

(हल्द्वानी से पंकज सक्सेना की रिपोर्ट)

हल्द्वानी में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक कार्यक्रम था लेकिन उनके कार्यक्रम से ठीक पहले कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर हो रहा था जिसके बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने सभी प्रदर्शनकरी कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तारी किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस की मांग थी कि सस्ती शराब बंद की जाए। साथ ही रोजगार पर भी हमला बोला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री रावत के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके वापस जाने की मांग की, इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने, सस्ती शराब बंद करो, युवाओं को रोजगार देने की मांग की। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार करने में के लिए पुलिस काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...