दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, अपने इस घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने देने का वादा किया है।
सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने, 20 हजार लीटर से कम पानी खर्च करने पर 30 पैसा/लीटर के हिसाब से कैशबैक जैसे वादे भी घोषणापत्र में किए हैं।
इसके अलावा कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो NPR, NRC लागू नहीं किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, अजय माकन और आनंद शर्मा ने कांग्रेस का घोषणापत्र पेश किया। घोषणापत्र में ट्रांसजेंडर के लिए शीला पेंशन योजना के तहत 5,000 रुपये प्रति महीना भत्ता देने का वादा किया है।
कांग्रेस ने वादा किया है कि वह बीपीएल कोटे वाले परिवारों के एक सदस्य को स्टार्टअप के लिए 25 लाख रुपये की एक मुश्त राशि देगी। कांग्रेस ने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो कुल बजट का 25 प्रतिशत पलूशन कंट्रोल करने में खर्च करेंगे।
दिल्ली में सत्ता में आने पर पर कांग्रेस ने वादा किया है कि AIIMS जैसे पांच नए सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। कांग्रेस ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों कि सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लाएगी, नागरिकों को इमरजेंसी मेडिकल हेल्प व एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराएगी।