रिपोर्ट: नंदनी तोदी
सहारनपुर: केंद्र के कृषि को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी है। 26 जनवरी को लाल क़िले पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सभी राजनीतिक दलों के बीच सियासी युद्ध छिड़ गया है। इसी बीच यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। दरअसल, यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष सहारनपुर में है। इसी बीच अपने सहारनपुर दौरे में अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर अपना तंज कसा है। उन्होंने कहा की वे सरकार के तीनों काले कानूनों के खिलाफ किसानों के हक़ में बोलेंगे।
अजय कुमार लल्लू ने केंद्र पर अपना निशाना साधते हुए सरकार को तानाशाह बताया। लल्लू ने कहा,”बीजेपी दमन की राजनीति कर रही है। सरकार कृषि कानूनों द्वारा जबरदस्ती किसानों की जमीन लेकर उसी जमीन पर उनको मजदूर बनाने की साजिश रच रही है। पूरा देश, नौजवान और किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। बीजेपी सरकार को इसका समाधान निकालना चाहिए। अब तो सरकार अपने हथकंडों से आंदोलन को तितर-बितर कर देना चाहती है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “सरकार किसानों पर तो मुकदमा लिख ही रही है। किसानों की खबर दिखाने वाले पत्रकारों पर भी मुकदमें कर उनको जेल भेजा जा रहा है। 26 जनवरी को लाल किला पर झंडा लगाने वाले शख्स के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।”
संगठन विस्तार के क्रम में देर शाम जनपद सहारनपुर के नवीन नगर में संवाद…
भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण छोटे – मझौले व्यापारी बर्बादी के कगार पर है। ये सरकार की चौखट पर अपना हक़ मांग रहे है लेकिन सरकार सुनने को राजी नहीं।
इस सरकार को सिर्फ अंबानी-अदानी की चिंता है। pic.twitter.com/U04OgDCXwe
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) January 31, 2021
इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट कर लिखा,” संगठन विस्तार के क्रम में देर शाम जनपद सहारनपुर के नवीन नगर में संवाद…
भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण छोटे – मझौले व्यापारी बर्बादी के कगार पर है। ये सरकार की चौखट पर अपना हक़ मांग रहे है लेकिन सरकार सुनने को राजी नहीं। इस सरकार को सिर्फ अंबानी-अदानी की चिंता है।”