बुधनी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया किसान की इनकम डबल करना चाहते हैं। देश के संसद में उन्होंने कहा किसानों की आमदनी आठ गुना हो गई। जब किसानों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो थी उससे भी कम हो गई, आधी रह गई। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि हमारी पांच मांगें हैं।
पहली जो गेंहूं ओपन मार्केट में बिक गया, जिसके स्लॉट की बोली सरकार की हटधर्मिता से सरकार नहीं खरीद पाई वह बीच का भावांतर योजना गेंहूं में सरकार जारी करे। मोदी गारंटी पूरी तरह से फेल हुई है। जो भूमि अधिग्रहण के तहत चार गुना मुआवजा देगी सरकार। यह राहुल गांधी, मनमोहन सिंह सरकार में नियम लेकर आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि जितनी किसानों की जमीन अधिग्रहण इस बीच में हुई, सबको एक का 4 गुना करके दो। उन्होंने सारे किसानों से आह्वान किया है कि जिनकी भूमि अधिग्रहण हुई है आप सब तैयार रहो सभी को जल्दी भोपाल बुलाया जाएगा।
जहां सरकार से सिर्फ भूमि अधिग्रहण के नाम पर हिसाब और सवाल किए जाएंगे। सरकार जिस तरीके से लगातार हमारे किसान भाइयों को बिजली में यातनाएं दे रही हैं। उस पर सरकार लगाम लगाए।किसानों की आय दोगुनी कैसे हो इसके लिए मोहन यादव जी कृषि कल्याण वर्ष विज्ञापनों और केवल भाषण मे मत मनाओ, ओरिजनल में मनाओ। प्रदेश का किसान दुखी है, आंदोलित है। इसको लेकर 7 मई के दिन नेशनल हाईवे पर महाराष्ट्र बॉर्डर से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक पूरे मध्यप्रदेश के किसान नेशनल हाईवे जाम करेंगे।