आगरा में कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना दिया गया। केंद्र प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि हम किसानों के साथ हैं। सरकार के द्वारा किसी भी तरह से किसानों का उत्पीड़न नहीं करने देंगे।
आपको बता दें कि कांग्रेस नेत्री मनोज दीक्षित के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट के बाहर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि सरकार ने एमएसपी तो निर्धारित कर दी है। लेकिन किसानों को फसल का सही मूल्य नही मिल पा रहा।
बिचौलिये एमएसपी से कम कीमत पर किसानों की फसल खरीद कर अपने मन-माने तरीक़े से फसल को बेच रहे है। साथ ही लॉकडाउन में हजारों युवाओं की नौकरियां चली गई। इसके लिए भी सरकार कुछ कदम जल्द से जल्द उठाएं। वरना हम सड़कों पर उतरेंगे विरोध प्रदर्शन करेंगे।