1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्षों का ऐलान किया

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्षों का ऐलान किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्षों का ऐलान किया

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्षों का ऐलान किया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस फिर से अपनी नई पहचान बनाने में जुटी हुई है। ऐसे में प्रियंका गांधी यूपी में लगातार सक्रिय है। इसके साथ पार्टी में कई बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं।

इस बीच रविवार को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अनुसार तीन अध्यक्षों के नामों को ऐलान किया गया है। इस बारे में एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है।

पार्टी ने जिन तीन नामों की उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में घोषणा की है। उनमें राम सजीवन निर्मल का नाम है जिन्हें पार्टी ने उत्तर प्रदेश पूर्व क्षेत्र का प्रभार दिया है।

वहीं तनुज पुनिया को पार्टी ने उत्तर प्रदेश सेंट्रल क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है। इसके आलावा योगी जाटव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के पश्चिमी क्षेत्र का प्रभार दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...