कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई हिंसा में 3 लोग मारे गए वही 60 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए है। वही अब इस पुरे मामले पर राजनीति भी शुरु हो गई है।
कांग्रेस ने अब बीजेपी सरकार पर इस पुरे मामले को लेकर हमला बोला है और कई सवाल खड़े किये है।
आज कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस पुरे वाकये पर ट्वीट कर बीजेपी सरकार से कुछ सवाल पूछे है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बेंगलुरु हिंसा, दंगे और आगजनी, निंदनीय और अस्वीकार्य हैं और ये पूरी तरह से कानून व्यवस्था की नाकामी है।
क्या येदियुरप्पा सरकार सो रही थी या दंगे होने का इंतजार कर रही थी ? पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की ? तीन मौतों का जिम्मेदार कौन है।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।