1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता अधीर रंजन, पढ़िए पूरी खबर

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता अधीर रंजन, पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता अधीर रंजन, पढ़िए पूरी खबर

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधा है और उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस मामले को बिहार चुनावों के लिए राजनीतिक ‘ट्रंप कार्ड’ के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय एक्टर थे, बीजेपी ने सियासी फायदा उठाने के लिए उन्हें बिहारी कलाकार बना दिया।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि रिया पर न ही हत्या और न ही आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है बल्कि उन्हें NDPS की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अधीर रंजन चौधरी ने एक के बाद एक करते हुए पांच ट्वीट किए और सरकार से लेकर जांच एजेंसियों तक पर सवाल उठाए।

कांग्रेस के सांसद ने कहा कि रिया के पिता सेना के अधिकारी रह चुके हैं और देश की सेवा की है।

रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला भी हैं. उन्होंने कहा कि सुशांत को न्याय की व्याख्या, बिहारी के लिए न्याय की व्याख्या नहीं होनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...