1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CAA और NRC पर जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस- पीयूष गोयल

CAA और NRC पर जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस- पीयूष गोयल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA और NRC पर जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस- पीयूष गोयल

नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इस बीच रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एनआरसी को लेकर देशभर में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश में आज जगह-जगह हिंसा हो रही है, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है इनसब के पीछे कांग्रेस है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस “डबल स्टैंडर्ड” वाला काम कर रही है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में पार्टी द्वारा आयोजित नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी पर एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने सीएए के महत्व के बारे में बताया। पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शायद दुविधा में है। इसलिए कांग्रेस देश में सीएए और एनआरसी के संबंध में भ्रम फैलाकर प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए जनता को गुमराह कर रही हैं।

पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में कहा कि NPR 2009 में कांग्रेस की सरकार ने शुरु किया था, ये कोई कानून नहीं है, ये सिर्फ देश में जनसंख्या कितनी है, शहरों गांवों में जनसंख्या कितनी है, इसका हिसाब रखता है, इसमें कोई डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होती है।

इसके आलाव अपने एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि राजनीति कभी मानवता से ऊपर ना हो, CAA मानवता के लिये लाया गया एक्ट है, यह किसी का नुकसान नहीं करता है, किसी से कुछ छीनता नहीं है। यह मानवता के लिये बनाया गया कानून है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...