1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: “बिहार में कांग्रेस की जोरदार झाड़ू लगी, पप्पू की चप्पू-टप्पू सब बंद होने वाली है”- CM डॉ. मोहन यादव

MP News: “बिहार में कांग्रेस की जोरदार झाड़ू लगी, पप्पू की चप्पू-टप्पू सब बंद होने वाली है”- CM डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: “बिहार में कांग्रेस की जोरदार झाड़ू लगी, पप्पू की चप्पू-टप्पू सब बंद होने वाली है”- CM डॉ. मोहन यादव

बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। आलीराजपुर में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- “वोट के अधिकार को लेकर कांग्रेस ने बिहार को कितना बदनाम किया था। कल कांग्रेस पर जोरदार झाड़ू लगी है। जनता चाहती है कि इस राजकुमार को घर भेजना पड़ेगा… पप्पू की चप्पू-टप्पू सब बंद होने वाली है।”

बिरसा मुंडा और छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमा का लोकार्पण

सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह 11:25 बजे आलीराजपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा वीर योद्धा छीतू सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया।

सीएम ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- “छीतू सिंह किराड़ जैसे जननायकों को कांग्रेस ने कभी याद नहीं किया। 1882 में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 7 हजार आदिवासी भाइयों-बहनों की फौज खड़ी कर दी थी।”

244.51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले को 244.51 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं, जिसमें- 194.78 करोड़ के 104 कार्यों का लोकार्पण के साथ 49.73 करोड़ के 51 नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में हर वर्ष 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस मनाने की घोषणा की थी। तभी से यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित हो रहा है।

आलीराजपुर के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम

आलीराजपुर से कार्यक्रम पूर्ण करने के बाद सीएम मोहन यादव जबलपुर रवाना होंगे। जबलपुर में- सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में जनजातीय गौरव मेला लगेगा, इसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे… कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल संबोधन देंगे।

इस मंच से सीएम महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ का सम्मान करेंगे। कुल 9 विकेट लेने वाली क्रांति मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली हैं। डॉ. यादव पहले ही उनके लिए 1 करोड़ रुपए पुरस्कार की घोषणा कर चुके हैं। मंच पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मंत्री विजय शाह, राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...