1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे है

अखिल भारती कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट में मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भेजवाया है।

इसके पहले महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं। आज लखनऊ में उन्होंने एक लाख मास्क भिजवाया है। कल से कांग्रेस के सिपाही इसका वितरण करेंगे।

गौरतलब है कि महासचिव श्री प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनके देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।

ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए लखनऊ, गाज़ियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, समेत 17 जिलों में रसोईघर चलाया जा रहा है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...