1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों ने महिलाओं की उड़ान रोकने का किया काम- दिव्या गुप्ता

कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों ने महिलाओं की उड़ान रोकने का किया काम- दिव्या गुप्ता

नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर बोली भाजपा प्रवक्ता दिव्या गुप्ता। कांग्रेस और विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों ने महिलाओं की उड़ान रोकने का किया काम- दिव्या गुप्ता

बड़वानीः भाजपा प्रवक्ता दिव्या गुप्ता बड़वानी भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक छोटी मानसिकता के साथ इस महत्वपूर्ण बिल को गिराने का पाप कांग्रेस पार्टी व विपक्ष की पार्टियों ने किया है। जिसका खमियाजा आने वाले कई वर्षों तक उन्हें भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कांग्रेस व विपक्ष पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं की उड़ान को दबाकर उनका गला घोंटने का जो कांग्रेस ने पाप किया है, उसको वे किस तरह उचित ठहराएंगे, वो समझ से परे है। उन्होंने कहा कि हमारी जो आधी आबादी यानी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की जो चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद का विशेष सत्र इसलिए बुलवाया था कि उस अधिनियम में संशोधन करके उसे पारित करवाया जा सके, ताकि 2029 में महिलाओं की भरपूर भागीदारी हो जो वे उसकी हकदार भी हैं।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, नगर पालिक के अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, जिला महामंत्री मुनिरा सालीवाला उपस्थित रही।

बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...