1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सोशल मीडिया पर दर्ज होगी शिकायत, आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्यवाही

सोशल मीडिया पर दर्ज होगी शिकायत, आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्यवाही

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोशल मीडिया पर दर्ज होगी शिकायत, आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी कार्यवाही

रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर से दीपक कुकरेजा की रिपोर्ट

ऊधम सिंह नगर में अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने एक टीम का गठन किया है। जिसमें सीओ सिटी अमित कुमार को सीओ साइबर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि लोग अपनी शिकायतों को सोशल मीडिया के जरिए भेज सकते हैं। यानि किसी शिकायत को ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए भेजा जा सकता है। एसएसपी ने बताया कि आज के समय मे सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें लोग अपनी बातों को रख रहे हैं। इसी को देखते हुए एक सेल सोशल मीडिया पर उन असमाजिक तत्वों की निगरानी भी करेगा जो आपत्तिजनक पोस्ट करेंगे। जो सोशल मीडिया लोगों को भडक़ाने के लिए पोस्ट करते हैं।

दूसरा सेल पीआरओ के जरिए काम कर रहा है, जिस पर पुलिस के अच्छे कामों और कोई शिकायत करता है तो उस पर कार्रवाई करता है। तीसरा साइबर सेल है जो साइबर अपराधों के मामलों में कार्रवाई करता है। तीनों के कार्यों पर नजर रखने के उद्देश्य से सीओ सिटी अमित कुमार को सीओ साइबर की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो उनके कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इस संबंध में एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय में एक बैठक करके समन्वय के लिए सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...