दिल्ली हिंसा को 4 दिन हो चुके है लेकिन बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। पूर्वी दिल्ली में अभी तक मरने वालों की संख्या 20 और 189 घायल हो चुके है। इसको लेकर सोशल माडिया पर काफी वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें देखा जा सकता है कि उपद्रवी पुलिस पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे है।
बता दे ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ऑलिवर ने अपने कार्यक्रम के दौरान नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। ब्रिटिश के एक चैनल एचबीओ पर प्रसारित होने वाले इस शो ‘लास्ट वीक टुनाइट में जॉन ऑलिवर ने भारत में चल रहे सीएए कानून के मुद्दे पर बातचीत की थी। लेकिन जॉन पर पीएम मोदी और सीएए को लेकर की गई टिप्पणी भारी पड़ गई। जिसके चलते हॉटस्टार ने जॉन ऑलिवर का यह एपिसोड भारत में बैन हो गया।
बता दे एपिसोड के दौरान जॉन ने कहा, मोदी और उनकी पार्टी लाखों मुसलमानों की नागरिकता छीनने वाली है और उन्होंने इसे बड़ी ही चतुराई से दो चरण में किया है। अपने इस मजाकिया बयान के बाद से ही जॉन ऑलिवर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।