1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली आइये, योगी जी हम आपको स्कूल दिखाएंगे और आपकी फ़ोटो भी लेंगे- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली आइये, योगी जी हम आपको स्कूल दिखाएंगे और आपकी फ़ोटो भी लेंगे- अरविंद केजरीवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>दिल्ली आइये, योगी जी हम आपको स्कूल दिखाएंगे और आपकी फ़ोटो भी लेंगे- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली आइये, योगी जी हम आपको स्कूल दिखाएंगे और आपकी फ़ोटो भी लेंगे- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल करते हुए कहा कि क्या आपकी सरकार ने आदेश जारी किया है कि कोई भी व्यक्ति यूपी सरकार के स्कूल नहीं देख सकता और फोटो नहीं खींच सकता? इतने खराब हैं आपके स्कूल?

दिल्ली का शिक्षा मॉडल बनाम यूपी का शिक्षा मॉडल को लेकर छिड़ी जंग में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। 22 दिसंबर को लखनऊ में मौजूद रहने के दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सरकारी स्कूल नहीं देखने देने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- जी, क्या आपकी सरकार ने आदेश जारी किया है कि कोई भी व्यक्ति UP सरकार के स्कूल नहीं देख सकता और फ़ोटो नहीं खींच सकता? इतने ख़राब हैं आपके स्कूल? आप से नहीं होगा। दिल्ली आइये। हम आपको अपने स्कूल भी दिखायेंगे और वहां आपकी फ़ोटो भी लेंगे।

इससे पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया 22 दिसंबर को शिक्षा पर बहस करने के लिए लखनऊ पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें स्कूलों का हाल देखने से रोक दिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए राज्य की योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि क्या आप मुझे लखनऊ के सरकारी स्कूल देखने जाने के आरोप में अरेस्ट करवा रहे हैं। आपने तो स्कूल देखने के लिए मुझे निमंत्रित किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...