1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रंगबाज युवकों ने बारातियों के साथ की जमकर मारपीट, कार में टक्कर लगने के बाद बढ़ा विवाद

रंगबाज युवकों ने बारातियों के साथ की जमकर मारपीट, कार में टक्कर लगने के बाद बढ़ा विवाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रंगबाज युवकों ने बारातियों के साथ की जमकर मारपीट, कार में टक्कर लगने के बाद बढ़ा विवाद

रिपोर्ट :  शोमेश कुमार गुप्ता / मोहम्मद आबिद
एटा : दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है जहां एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पीएसी के समीप ओमिनी कार और एर्टिगा में टक्कर होने की वजह से विवाद बढ़ गया और टक्कर मारने के बाद ओमिनी कार सवार रंगबाज युवकों ने एर्टिगा में बैठे लोगों के साथ जमकर मारपीट की है।

[videopress lZhuB1eR]

रंगबाज दबंगों की पिटाई में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और जिसमें एक युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही पुलिस ने मौके से ओमिनी कार चालक को हिरासत में ले लिया।

[videopress x6dWnX9d]

दरअसल पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पीएसी के समीप का हैं जहां एर्टिगा कार सवार लोग एटा बारात में शामिल होने जा रहे थे कि पीएसी के समीप ओमिनी कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद ओमिनी में सवार रंगबाज युवकों ने एर्टिगा सवार युवकों के साथ कहासुनी करने लगे मामला इतना बढ़ गया कि ओमिनी कार सवार रंगबाज युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।

[videopress R6Gddvjv]

वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ओमिनी कार चालक हिरासत में ले लिया है और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एक बारात में शामिल होने कुछ लोग एर्टिगा कार से जा रहे थे पीछे से ओमिनी कार ने टक्कर दी और फिर उन कार वालों ने उन लड़कों की पिटाई की मौके पर पहुंची पुलिस ने ओमिनी कार चालक को पकड़ लिया है जो तीन-चार लोग घायल हुए हैं उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है ।

वहीं अब पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपी से उसके साथियों के बे में पूछताछ की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...