1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रहस्मय तरीके से कॉलेज से गायब हुआ छात्र, हैरान हुई यूपी पुलिस!

रहस्मय तरीके से कॉलेज से गायब हुआ छात्र, हैरान हुई यूपी पुलिस!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रहस्मय तरीके से कॉलेज से गायब हुआ छात्र, हैरान हुई यूपी पुलिस!

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

गोंडा: कॉलेज का मकसद न केवल शिक्षा देना है बल्कि बच्चों की पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है जहां प्रशासन की लापरवाही बच्चों की सुरक्षा पर भारी पड़ जाती है। ऐसी ही एक वारदात हुई जब एक मेडिकल छात्र को कॉलेज से किडनैप कर लिया गया।

दरअसल, अपहरण का ये मामला उत्तर प्रदेश के जिला गोंड़ा कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर में स्थित एससीपीएम पैरा मेडिकल कॉलेज का है, जहां बहराइच जिले के पयागपुर का रहने वाला गौरव हलदर के अपहरण की जानकारी उसके पिता को मिली। बता दें, गौरव कॉलेज के हॉस्टल में रहकर BAMS की पढ़ाई कर रहा है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, गौरव 18 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक कॉलेज में ही था लेकिन उसके बाद उसका कोई आता पता नहीं था। गौरव के पिता का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजकर 9 मिनट पर उनके पास एक फोन आया। फोन पर ही गौरव के अपहरण की जानकारी पिता को दी गई।

परिजनों ने बताया कि अपहरण करने वालों ने छात्र के परिवार को फोन कर 70 लाख रुपए फिरौती की मांगी की है। और बताया की गुन्हेगारों ने फिरौती की रकम को एक साथ देने के लिए 22 जनवरी तक का टाइम दिया है। जैसे ही गौरव के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली, वैसे ही सीनियर अफसर ने वारदात की छानबीन शुरू कर दी।

गौरव के अपहरण की वारदात के बाद कॉलेज प्रशासन पर उंगलियां उठ रहीं हैं। कॉलेज की लापरवाही सामने आई है क्योंकि मंगलवार को कॉलेज गेट पर गार्ड भी बिना किसी को जानकारी दिए ड्यूटी से गायब था, इतना ही नहीं, उस दिन कॉलेज गेट पर बाहर निकलने की कोई एंट्री नहीं हुई हैं।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि फ़िलहाल कॉलेज के सीसीटीवी की जांच पड़ताल हो रहीं हैं। उसका कहना है कि छानबीन की गई तो पता चला कि गौरव सोमवार को अपने दोस्तों को यह बताकर कॉलेज से बाहर गया था कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा लेकिन नहीं लौटा। उनका कहना है कि मंगलवार दोपहर दो बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। जैसे ही घटना का पता चला पुलिस कार्रवाई मे जुट गई है। उसके परिजन ने जो नंबर दिया है उस पर भी हमारी टीम काम कर रही है। पुलिस की छह टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...