1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कलेक्टर जयति सिंह का जिला महिला एवं नवजात शिशु चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

कलेक्टर जयति सिंह का जिला महिला एवं नवजात शिशु चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह ने जिला महिला एवं नवजात शिशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र और नवजात यूनिट का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, मरीज सुविधाओं और बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों की मृत्यु के मामलों की समीक्षा कर स्वास्थ्य स्टाफ को प्रशिक्षण और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए।

By: Nivedita 
Updated:
कलेक्टर जयति सिंह का जिला महिला एवं नवजात शिशु चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को जिला महिला एवं नवजात शिशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

दवा वितरण और हेल्प डेस्क की जांच

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र और सुमन हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एएनसी क्लिनिक पहुंचकर पंजीयन प्रक्रिया, गर्भवती महिलाओं की जांच और पीआईएच प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मौजूद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

साफ-सफाई और मरीज सुविधाओं पर विशेष जोर

कलेक्टर जयति सिंह ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएनसी वार्ड में साफ-सफाई के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के साथ मरीजों के परिजनों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने पोस्ट ऑपरेटिव यूनिट, मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट, इन-बॉर्न और आउट-बॉर्न यूनिट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

 

 कलेक्टर जयति सिंह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर जयति सिंह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नवजात और बच्चों की मौत के मामलों पर गंभीरता

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती बच्चों की मृत्यु के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिन्हें समय रहते रोका जा सकता था। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टाफ की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और सभी मृत्यु प्रकरणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को कम किया जा सके।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता

कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर, सिविल सर्जन, प्रभारी सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...