1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने किया एलान, 10 लाख प्रवासी मजदूरों को 1000 रुपए की मिलेगी धनराशि

सीएम योगी ने किया एलान, 10 लाख प्रवासी मजदूरों को 1000 रुपए की मिलेगी धनराशि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी ने किया एलान, 10 लाख प्रवासी मजदूरों को 1000 रुपए की मिलेगी धनराशि

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 10 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को 1000 रुपए की धनराशि भेज दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर   के तहत 10 लाख 48 हजार 166 लाभार्थियों को पैसा भेजा. इस योजना के तहत कुल 104 करोड़ 82 लाख रुपए आज ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए. कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप मौजूद रहे.

इस दौरान सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई मजदूरों से बातचीत भी की. सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि क्वारेंटाइन पूरा करने के बाद उन्हें कार्य भी दिया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 35 लाख कामगारों और श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया गया. लॉकडाउन शुरू होते ही रोज 12 से 15 लाख लोगों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...