2022 पर है सीएम योगी की नज़र, पढ़े
यूपी विधानसभा चुनाव में अभी करीब एक साल का समय है, लेकिन जिस गति से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने में लगे हैं, उससे जल्द उत्तर प्रदेश के उत्तम प्रदेश बनने की संभावना बढ़ गई है। सीएम योगी अभी हाल में निवेशकों लुभाने के लिए मुंबई में थे, जहां उन्हें बड़ी सफलता भी मिली है।
यूपी को एक ट्रेड हब बदलने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे सीएम योगी प्रदेश में निवेशकों को लुभाने के लिए कानूनों में आमूल-चूल परिवर्तन किया है, जिससे निवेशकों को जमीन अधिग्रहण से लेकर फैक्टरी सेट अप करने में कम चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, नोएडा में देश के सबसे बड़े फिल्म सिटी निर्माण के ऐलान ने महाराष्ट्र सरकार की नींद उड़ा दी है।
माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है और जिस तेजी से वो काम कर रहे हैं और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए माहौल तैयार करने में जुटे है, उससे कोरोना महामारी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को जल्द उबरने में मदद मिलेगी और बेरोजगारों को रोजगार हासिल होगा।
इसकी तस्दीक इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश की छलांग से समझी जा सकती है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश इज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में भारत में दूसरे स्थान है, जबकि पिछले वाले वर्ष यूपी की रैंकिंग 12वीं थी।
इससे समझा जा सकता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी में निवेश को आकर्षित करने के लिए कितनी जद्दोजहद में लगे हैं। यूपी में भूमि अधिग्रहण कानूनों को सरल बनाने और श्रम कानूनों में सुधार के चलते लगातार यूपी को निवेशक मिल रहे हैं।
अभी हाल में फ्रांस के राजदूत निवेश की संभावनाओं को तलाशते हुए यूपी पहुंचे थे और माना जा रहा है विदेशी निवशेकों के लिए माहौल बनने से कोरोना काल में चीन छोड़कर भाग रही कंपनियां उत्तर प्रदेश की ओर रूख करेंगे, जिससे यूपी की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने मदद मिलेगी।