1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीकृष्ण जन्माष्टमीं मनाने मथुरा आयेंगे CM योगी, दूल्हन की तरह सजी नगरी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमीं मनाने मथुरा आयेंगे CM योगी, दूल्हन की तरह सजी नगरी

ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है। इसके लिए मथुरा के सभी प्रवेश द्वार सजाए हैं। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक जाने वाले सभी रास्तों को भी सजाया गया है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
श्रीकृष्ण जन्माष्टमीं मनाने मथुरा आयेंगे CM योगी, दूल्हन की तरह सजी नगरी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मथुरा: सोमवार 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमीं को पूरे देश में धूम-धाम से मनाने की तैयारी जोरो पर चल रही है। मथुरा भी जन्माष्टमीं के पावन पर्व को मनाने के लिए दूल्हन की तरह सज गई है। चारों तरफ जममग करती लाइटें, बाजार भी श्रीकृष्ण की मूर्तियों से रंगीन हो गये हैं। इस बार कृष्ण जन्माष्टमीं के मनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आयेंगे।

आपको बता दें कि ब्रज की होली के रंगों में रंगीन हो चुके सीएम योगी इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है। इसके लिए मथुरा के सभी प्रवेश द्वार सजाए हैं। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक जाने वाले सभी रास्तों को भी सजाया गया है।

इसके साथ जन्माष्टमीं की भन्यता में चार चांद लगायेंगे, वहां होने वाले सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ ही नगर निगम ने भी व्यवस्थाओं को बनाने में पूरी ताकत से लग गया है।

सीएम योगी के आगमन की बात करें तो दोपहर साढ़े तीन बजे मथुरा आएंगे। वह कृष्णोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रामलीला मैदान जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर 3 से 5 बजे तक मथुरा में रहेंगे। वे एक घंटा मंच और एक घंटा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गुजारेंगे। संतों से भी मुलाकात का वक्त रखा गया है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...