1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने किया बहराइच दौरा, बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं, बांटे खाद्यान्न किट

CM योगी ने किया बहराइच दौरा, बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं, बांटे खाद्यान्न किट

सीएम योगी ने बाढ़ से पीड़ित लोगो का हाल जानने के लिए बहराइच का दौरा किया। सीएम योगी के दौरे के क्रम में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। सुबह से ही आसपास के गांवों के लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। भीषण गर्मी में भी लोग सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए डटे रहे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी ने किया बहराइच दौरा, बाढ़ पीड़ितों की सुनी समस्याएं, बांटे खाद्यान्न किट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

बहराइच: सीएम योगी ने बाढ़ से पीड़ित लोगो का हाल जानने के लिए बहराइच का दौरा किया। सीएम योगी के दौरे के क्रम में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। सुबह से ही आसपास के गांवों के लोगों का तांता लगना शुरू हो गया था। भीषण गर्मी में भी लोग सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए डटे रहे। सीएम योगी ने यहां बाढ़ व कटान पीड़ितों को खाद्यान्न किट, गृह अनुदान राशि का चेक व आवास की चाबी सौंपी इसके साथ ही उन्होने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि सीएम योगी का हेलीकॉप्टर राजी चौराहा स्थित हेलीपैड स्थल पर दोपहर दो बजे उतरा। बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में बीजेपी विधायक बेलहा सरोज सोनकर, नानपारा माधुरी वर्मा एवं CDO कविता मीणा ने सीएम योगी की आगवानी की। इसके बाद सीएम योगी मंच स्थल पर पहुंचे।

सीएम योगी ने यहां पर 11 बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने हाथों खाद्यान्न किट, छह कटान पीड़ितों को गृह अनुदान का डेमो चेक व खाद्यान्न किट व दो लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। इसके बाद पचदेवरी गांव के 250 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण करवाया।

सीएम योगी के आगमन पर कोई कोर कसर न बचे इसके लिए अधिकारी अंतिम समय तक पसीना बहाते नजर आए। लाभार्थियों को कुर्सी पर बैठाने, सुरक्षा व्यवस्था, छूटने समेत विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

इस मौके पर CDO कविता मीना, SP सुजाता सिंह, SDM जयचंद पांडेय, DDO राजेश कुमार मिश्र, DPRO उमाकांत पांडेय, PD अनिल सिंह, CVO बलवंत सिंह, ASP अशोक कुमार, तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विपुल सिंह, BDO वीरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...