1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर की झांकी को लकेर सीएम योगी ने लिया ये बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेगा ये लाभ

राम मंदिर की झांकी को लकेर सीएम योगी ने लिया ये बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेगा ये लाभ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम मंदिर की झांकी को लकेर सीएम योगी ने लिया ये बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेगा ये लाभ

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: योगी सरकार में यूपी लगातार नये आयाम को छू रहा है, जिससे सरकार ही नहीं आम जनता भी काफी खुश है। क्योंकि विभिन्न सराकारों में जो राम मंदिर मसला पिछले 70 सालों से अटका पड़ा था, उसका नतीजा योगी और मोदी की सरकार में ही संभव हो सका। आपको बता दें कि एक बार फिर योगी सरकार राम मंदिर को लेकर काफी उत्साहित है। दरअसल दिल्ली में हुए 26 जनवरी को परेड में राम मंदिर मॉडल की झांकी को सर्वोत्तम पुरस्कार मिला।

आपको बता दें कि परेड में राम मंदिर मॉडल की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने के बाद सीएम योगी ने एक अहम् फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि प्रदेश भर में इस झांकी का भ्रमण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व का अवसर है। झांकी के इस प्रतिरूप को प्रदेश में भी दिखाया जाएगा। जहां-जहां से यह झांकी गुजरेगी, वहां जनता इसका स्वागत करेगी और पुष्पवर्षा की जाएगी। अब सरकार इस झांकी की प्रतिकृति का भ्रमण प्रदेश के गांव-गांव तक में कराएगी।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार ने इस बार अयोध्या में निमार्णाधीन श्रीराम मंदिर मॉडल की झांकी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...