1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में हुआ दर्दनाक हादसा, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। विंध्याचल के राम गया घाट पर यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूब गई जिसमें महिलाएं और पुरुष सवार थे।

दरअसल, विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के राम गया घाट के आसपास रहने वाले लोग गंगा पार मटर के खेत में मजदूरी करने के लिए जाते हैं। और मंगलवार की सुबह 10 बजे चार नाव से सभी गंगा पार जा रहे थे। इसमें तीन बड़ी नावों पर सवार होकर सभी लोग गंगा के उस पार पहुंच गए लेकिन छोटी नाव में सवार 18 लोगों की नाव बीच गंगा में पलट गई।

बता दें, नाव पलटने पर उसमें सवार एक पुरुष और महिला व लड़कियां डूबने लगीं। नाव डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाने पर गंगा किनारे मौजूद मल्लाहों ने पुलिस को सूचना देकर नाव से बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टीमर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया है। पानी ठंडा होने के चलते कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मल्लाह और पुलिस भी पहुंच गई। मल्लाहों न पुलिस की मदद से सभी 18 लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया। सबसे रहत की बात तो ये है कि इस हसे में किसी के जान जाने की सूचना नहीं मिली है।

पुलिस ने 13 पुरुष व महिलाओं को विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तो वहीं, एक की गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। बता दें, 2 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव डूबने की हुई घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...