1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों को पैसे ट्रांसफर की शुरुआत की

सीएम योगी ने डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों को पैसे ट्रांसफर की शुरुआत की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी ने डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों को पैसे ट्रांसफर की शुरुआत की

सतीश संगम की रिपोर्ट

प्रवासी श्रमिकों/कामगारों के खातों में आज 1000 रुपये ट्रांसफर किए गए है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की शुरुआत की है।

आपको बता दे कि इससे पहले भी 611 करोड़ रूपये दिए जा चुके है। 10 लाख 48 हजार 166 श्रमिक परिवारों के खातों में 104 करोड़ 82 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किये गए है।

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान एक बहुत बड़ा कार्य राजस्व विभाग और राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा किया गया है, मुझे लगता है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा राहत कार्य है।

यूपी में 35 लाख प्रवासी श्रमिकों/कामगारों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने, राशन और भरण-पोषण के लिए एक हजार रुपये आर्थिक मद्द पहुंचाने का काम किया गया है।

सबसे ज्यादा प्रवासी श्रमिक/कामगार उत्तर प्रदेश में आए और सभी को रेल मार्ग, सड़क मार्ग के जरिए घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया गया है, इस दौरान जिलों के प्रशासन द्वारा भी अच्छा काम किया गया है, ये देश में अनुकरणीय है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...