उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब सार्वजनिक स्थलों पर नमाज नहीं अदा किया जाएगा। गुरुवार को टीम-11 की बैठक हुई, इसी बैठक में सीएम योगी ने सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने इस आदेश को शख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
सीएम योगी ने कहा कि, तबगीली जमात से लौटे गर व्यक्ति गो हर हाल में ढूंढ़ निकाला जाए। उसकी पूरी निगरानी हो, जो विदेशी हैं, उनके पासपोर्ट जब्त कर जांच करें। कानून तोड़ा है तो NDRF एक्ट के तहत कार्रवाई करें। योगी ने कहा कि तबलीगी जमात से जुड़े जिन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है, उनकी सख्ती से निगरानी करें। सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य के सारे प्रोटोकॉल का उनसे सख्ती से पालन कराएं।
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, हर व्यक्ति को भोजन मिलना चाहिए, कोई भी भूखा ना सोए। शेल्टर होम अच्छे बनाए जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो। इन सब के साथ चाय वक्त पर दिया जाए। सीएम योगी ने शेल्टर होम की जिम्मेदारी खुद डीएम को संभालनें के लिए दी है।
बताते चलें कि, तबलीगी जमात से जुड़ें लोगों का जब पता चला तो लोगों में हड़कंप मच गया। इससे जुड़े अबतक यूपी में 1330 लोग चिन्हित किए जा चुके हैं, जिसमें से 258 विदेश नागरिक हैं। इन सभी को क्वारंटाइन कर जांच की जा रही है। साथ ही 200 लोगों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं।