{ अनुज की रिपोर्ट }
प्रधानमंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में केन्द्र व राज्य सरकार डिजिटल इण्डिया की अवधारणा पर काम कर रहे बैंकों को सीएम योगी की सराहना मिली है।
इसी दिशा में सीएम योगी ने ICICI बैंक की बैंकिंग काॅरेस्पाॅण्डेंट योजना ‘SRLM-SAKHI’ का प्रस्तुतीकरण देखा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि जन-जन तक बैंकिंग सुविधाओं के प्रसार में ‘बैंकिंग काॅरेस्पाॅण्डेंट’ की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रदेश की बड़ी आबादी के दृष्टिगत ‘बैंकिंग काॅरेस्पाॅण्डेंट’ की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत हैऔर राज्य सरकार प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में ‘बैंकिंग काॅरेस्पाॅण्डेंट’ (बी0सी0 सखी) की तैनाती करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान ‘बैंकिंग काॅरेस्पाॅण्डेंट’ के माध्यम से बैंकों में भीड़ कम करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में मदद मिली।