1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केजरीवाल कि सहानूभूति दिल्ली की जनता से नहीं शाहीन बाग से है- सीएम योगी

केजरीवाल कि सहानूभूति दिल्ली की जनता से नहीं शाहीन बाग से है- सीएम योगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल कि सहानूभूति दिल्ली की जनता से नहीं शाहीन बाग से है- सीएम योगी

दिल्ली चुनाव 2020 के लिए घोषणा हो चुका है, 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को यह तय हो जाएगा की दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठेगा। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। आज दिल्ली की विकासपुरी में बीजेपी द्वारा एक जनसभा रैली का आयोजन किया गया जिसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया।

इस जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों के साथ केजरीवाल की सहानुभूति है, देश के सेना से सबूत मांगते हैं, उनकी सहानुभूति दिल्ली की जनता से नहीं उनकी सहानुभूति शाहीन बाग से है।

बताते चले कि, देश भर में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि इस कानून को वापस लिया जाय, हालांकि सरकार का कहना है कि इस कानून से किसी को भी कोई खतरा नहीं है, और ना ही किसी की नागरिकता जाएगी। इसपर सीएम योगी ने कहा कि, नागरिकता संशोधन के खिलाफ जो धरना पर बैठे हैं वो अवैध है शाहीन बाग तो बहाना है, असली निशाना तो वो है जिसका वो समाधान नहीं करना चाहते थे।

विपक्षियों पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, इन्हें साफ सड़के नहीं चाहिए, साफ मेट्रो नहीं चाहिए, इन्हें यमुना साफ नहीं चाहिए, जब तक तुम्हारा मन नहीं साफ होता तब तक यमुना साफ नहीं हो सकती। एक तरफ मोदी जी ने लोक कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती के साथ लागू किया तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की किसी भी योजना को दिल्ली में लागू नहीं करने दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...