1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मऊ में CM योगी ने कहा- पूर्वांचल की बाढ़ की समस्‍या का देंगे स्‍थाई हल

मऊ में CM योगी ने कहा- पूर्वांचल की बाढ़ की समस्‍या का देंगे स्‍थाई हल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>मऊ में CM योगी ने कहा- पूर्वांचल की बाढ़ की समस्‍या का देंगे स्‍थाई हल

पूर्वांचल को एक से दो साल में बाढ़ की समस्‍या से स्‍थाई निदान मिल जाएगा. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को मऊ में यह घोषणा करते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग 15 जनवरी 2021 से बाढ़ प्रभावित इन संवदेनशील इलाकों में समस्‍या का स्‍थाई निदान शुरू करने जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री ने यहां आयोजित एक जनसभा में कहा कि नदियों को एक व्‍यवस्थित चैनल देने की तैयारी है, ताकि वह अपने मार्ग से बह सकें। साथ ही मुख्‍यमंत्री ने जिले के विकास से जुड़ी 136 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकापर्ण भी किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मऊ ने अनेक स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी व राजनेता दिए हैं, यह परियोजनाएं उनको ही समर्पित हैं।

उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 06 वर्षाें में किसानों के हित में अविस्मरणीय एवं अभिनन्दनीय कार्य किए हैं।

सीएम योगी ने कहा ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना के तहत 25 दिसम्बर, 2020 को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के 09 करोड़ किसानों को लगभग ₹18 हजार करोड़ की धनराशि सीधे उनके खातों में प्रेषित की जाएगी:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा किसानों के हित में केन्द्र सरकार द्वारा 03 कृषि बिल पास किए गए हैं। ये कृषि कानून किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। इससे ग्रामीण युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर संभव हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा यह पूर्णतया भ्रामक है कि कृषि कानून लागू होने से MSP समाप्त हो जाएगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी किसानों को MSP समाप्त न होने का भरोसा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा किसान के खेत पर कब्जा होने की बात भी भ्रामक है। काॅन्ट्रैक्ट खेती में सरकार किसानों का हित सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसानों को बिचैलियों से मुक्त करने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार, वे स्वयं भी उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा कर रहे हैं।

सीएम ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में चेहरा देखकर नौकरियां दी जाती थीं। वहीं, वर्तमान @UPGovt ने पौने चार साल में पौने चार लाख लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी हैं।

योगी बोले पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पी.डब्ल्यू.डी. आदि विभागों में पारदर्शी ढंग से युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। पूर्व में सरकारें कार्याें को लटकाने का कार्य करती थीं।

उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा सड़कें विकास का कारक होती हैं। कभी लोग जिस सड़क की कल्पना किया करते थे, उसे वर्तमान @UPGovt मूर्तरूप देने का कार्य कर रही है।

उन्होंने आगे कहा पूर्वी उत्तर प्रदेश को बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्रदेश की अर्थव्यवस्था की बैकबोन बनने जा रहा है।

सीम बोले उत्तर प्रदेश में अवस्थापना एवं विकास सम्बन्धी कार्याें को तीव्र गति दी गई है, जिसका परिणाम है कि बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर रहे हैं। अब प्रदेश का युवा पलायन नहीं करेगा, उसको यहीं रोजगार मिलेगा।

योगी ने कहा जनपद आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय एवं एयरपोर्ट की स्थापना की जा रही है। इससे यहां के लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा।

सीएम ने कहा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मातृ शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। यदि एक महिला खुशहाल होगी, तो एक परिवार खुशहाल होगा। जब परिवार खुशहाल होगा, तो राज्य एवं देश खुशहाल होगा।

योगी ने कहा @UPGovt बाढ़ का प्रभाव न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए संकल्पित है। बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जलशक्ति विभाग को 15 जनवरी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्य प्रारम्भ कर 15 मई, 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री माय योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में गतिमान विभिन्न विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

योगी बोले मुख्यमंत्री श्री माय योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी से जनपद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार तथा कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोल्ड चेन आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा मुख्यमंत्री श्री माय योगी आदित्यनाथ जी को वाराणसी के मण्डलायुक्त महोदय व जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने का भरोसा दिया है।

उन्होंने कहा कि शासन को निर्देश दिए गए हैं कि गरीबों को ठंड से बचाने के लिए उनको मोटे कंबल वितरित किए जाएं, ताकि वह ठंड से बच सकें। यह गर्म कंबल भी प्रदेश के कारखानों में ही बनाए जा रहे हैं, जो पिछली सरकारों ने बंद करा दिए थे। इससे गरीबों का आशीर्वाद भी सरकार के साथ है। पिछली सरकारों में नौकरी और योजनाओं का लाभ चेहरे देख कर दिए जाते थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...