1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने यूपी के इन चार जिलों के लिए कही महत्वपूर्ण बात

सीएम योगी ने यूपी के इन चार जिलों के लिए कही महत्वपूर्ण बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी ने यूपी के इन चार जिलों के लिए कही महत्वपूर्ण बात

सीएम योगी ने यूपी के इन चार जिलों के लिए कही महत्वपूर्ण बात

लखनऊ : कोरोना संक्रमण के प्रसार पर लगातार नियंत्रण बनाये रखने की जरूरत पर जोर देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और अयोध्या में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

सीएम योगी ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुये रविवार को कहा कि कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम में कोई ढिलाई न बरती जाए। यही वह कड़ी है, जिससे कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मदद मिली है।

उन्होंने लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और अयोध्या में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड अस्पतालों में सीनियर फैकल्टी चिकित्सकों को राउण्ड लेने के निदेर्श देते हुए कोविड अस्पतालों में हाई फ्लो नेजल कैन्युला एचएनएफसी की व्यवस्था को सुदृढ़ के लिए भी कहा।

लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये प्रेरित किया जाए। साथ ही, उन्हें मास्क पहनने और सेनिटाइजेशन के सम्बन्ध में भी निरन्तर जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विशेषज्ञ डॉक्टर कोविड वॉर्ड में नियमित राउण्ड लें।

अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा ऑक्सीजन की पयार्प्त उपलब्धता रहे। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था निरन्तर बनी रहे। इसके लिए प्रतिदिन पयार्प्त संख्या में आरटीपीसीआर तथा रैपिड एण्टीजन टेस्ट किये जाएं।

कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये सभी कदम प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं। लोगों को जागरूक बनाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से इसकी रोकथाम तथा कोरोना प्रोटोकॉल के सम्बन्ध में निरन्तर जानकारी दी जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...