1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी : नोएडा ,गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़ तथा बुलन्दशहर पर ध्यान देना होगा

सीएम योगी : नोएडा ,गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़ तथा बुलन्दशहर पर ध्यान देना होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी : नोएडा ,गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़ तथा बुलन्दशहर पर ध्यान देना होगा

सतीश संगम की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी ने आज कोरोना की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में उन्होंने वर्तमान में प्रदेश की स्थिति पर मंथन किया है।

आज सीएम योगी ने इस मीटिंग में कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार सतर्कता बरतने पर बल देना होगा।

उन्होंने कहा कि कोविड तथा नाॅन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर स्तर पर संवाद आवश्यक है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 11 जनपदों में नोडल अधिकारी के रूप में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ निरन्तर संवाद बनाए रखें।

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों पर उन्होनें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़ तथा बुलन्दशहर पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि इन जनपदों के कोविड अस्पतालों में बेड तथा चिकित्साकर्मियों की संख्या में वृद्धि की जाए ताकि गंभीर मामलों में समस्या नहीं हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...