सीएम योगी की मुलाकात एग्रो, ऑयल एंड गैस के एमडी प्रणव अडानी से हुई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने कई बिजनेसमेन से मुलाकात कर उनसे यूपी में निवेश के सिलसिले में बात की, सीएम योगी की मुलाकात एग्रो, ऑयल एंड गैस के एमडी प्रणव अडानी से हुई।
अडानी ने मुख्यमंत्री योगी से गौतमबुद्ध नगर में बन रहे यूपी के पहले डेटा सेंटर में निवेश का वादा किया. इसके अलावा उन्होंने नोएडा में बन रहे इंटिग्रेटेड फूड पार्क में निवेश की इच्छा जताई।
सीएम योगी के मुंबई दौरे का एक मकसद उद्यमियों को यूपी में निवेश आमंत्रित करना भी हैं। प्रणव अडानी ने डेटा सेंटर और फूड पार्क के अलावा यूपी के सोलर प्रोजेक्ट्स में भी इंवेस्टमेंट की बात कही, इसके अलावा पावर ट्रांसमिशन और एक्सप्रेसवे में भी उन्होंने सीएम योगी के सामने निवेश के लिए हामी भरी।
सीएम योगी इसके बाद बुधवार को टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्राशेखरन, डॉ निरंजन हीरानंदानी चेयरमैन हीरानंदानी ग्रुप, एसएन सुब्रमणयम चेयरमैन एलएंडटी, संजय नायर चेयरमैन केकेआर इंडिया एडवाइजर्स, सुप्रकाश चैधरी सीईओ सिमंस इंडस्ट्री, बाबा कल्यानी चेयरमैन भारत फोर्ज लिमिटेड, जसपाल बिंद्रा चेयरमैन सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड और अमित नायर वाइस प्रेसीडेंट वन 97 कम्यूनिकेशन्स समेत कई अन्य उद्योगपतियों से भी मुलकात करेंगे। उनके फिल्म इंडस्ट्री के भी कुछ दिग्गजों से मिलने और बातचीत की योजना हैं।