1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का बड़ा बयान, ‘थोड़ी सी लापरवाही बच्चे का पूरा भविष्य खराब कर सकती है’

सीएम योगी का बड़ा बयान, ‘थोड़ी सी लापरवाही बच्चे का पूरा भविष्य खराब कर सकती है’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी का बड़ा बयान, ‘थोड़ी सी लापरवाही बच्चे का पूरा भविष्य खराब कर सकती है’

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: भारत में 31 जनवरी को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर रखते हुए उत्तर प्रदेश में भी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत पल्स पोलियो अभियान की सीएम ने योगी ने शुरुआत की है। इस मौके पर रविवार को देशभर में पांच साल से कम उम्र के करीब 89 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की ड्राप पिलाई गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खुद 10 बच्चों झलकारी बाई महिला अस्पताल पहुंचकर पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की है। इसी दौरान उन्होंने टीम वर्क के साथ काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स को बधाई दी और साथ ही धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे थोड़ी सी लापरवाही बच्चे का पूरा भविष्य खराब कर सकती है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामले पहले भी देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा,” भारत ने जिस तरह से पोलियो के खिलाफ अभियान चलाया वो पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है।” उन्होंने कहा कि भारत 2014 में ही पोलियो मुक्त हो चुका है लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अभी भी मामले सामने आते हैं इसलिए यहां के बच्चे संक्रमित ना हो जाएं, इसलिए ये अभियान चलाया जा रहा है।

सीएम ने सभी हेल्थ वर्कर्स को धन्यवाद देते हुए कहा,”पहले लोग उत्तर प्रदेश के बारे में कहते थे कि यहां हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं है इसलिए यहां स्वस्थ रहना कठिन है। धन्यवाद दूंगा यहां के हेल्थ वर्कर्स का जिन्होंने एक वर्ष में कड़ी मेहनत की है।” सीएम ने कहा कि हमारा हेल्थ स्ट्रक्चर कैसा भी रहा हो लेकिन आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति से हमें प्रेरणा मिली है।

उन्होंने यूपी के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का हवाला देते हुए बताया कि यूपी का कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां 10 वेंटिलेटर ना हो। उन्होंने कोरोना काल में भारत की स्थिति को गौर फरमाते हुए कहा दिल्ली की आबादी पौने 2 करोड़ है लेकिन वहां साढ़े 10 हजार लोगों की मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ आबादी है और यहां साढ़े 8 हजार मौतें हुईं। हम मौत के आंकड़ों को इससे नहीं जोड़ सकते, लेकिन सामूहिक प्रयास से टीम वर्क के साथ जिस तरह हमने इसे रोकने का काम किया उसका परिणाम सबके सामने है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...