रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: पश्मिम बंगाल में होने वाला विधान सभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी सरगर्मी वैसे-वैसे बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी का विक्टोरिया पार्क में कार्यक्रम था। वहीं दूसरी तरफ मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 8 किलोमीटर पद यात्रा कर नेता जी के जन्मदिन को मनाया।
प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विक्टोरिया पार्क जाकर पीएम मोदी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसी बीच यहां एक नये सियासत ने जन्म ले लिया है। दरअसल, ममता बनर्जी को मंच पर आमंत्रित किया गया। वहां मौजूद लोगो को संबोधित करने के लिए, लेकिन वहां वह हो गया जिसका ममता को अंदाजा भी नहीं था। आपको बता दें कि जैसे ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंच पर पहुंची, वहां मौजूद लोगो ने जय श्री राम के नारे गाने लगे। ममता बनर्जी इस नारे को सुनकर दंग हो गई।
उन्होने इस नारे को अपने अपमान के तौर पर देखते हुए, मौजूद लोगो को संबोधित करने के बजाय तीन शब्द बोलकर मंच से नीचे उतर आई। इस घटना ने सियासत को एक नया मसाला दे दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा है कि हमने किसी को जय श्री राम बोलने पर मजबूर नहीं किया है।